
मैनपुरी : जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जिस समय फसल नष्ट होने से तनाव में आए किसान ने खेत से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान मनोज कुमार (35) खेती मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।उसने इस बार अपने खेतों पर आठ बीघा धान की फसल लगाई थी। जो बरसात और जल भराव के कारण पानी में सड़ कर नष्ट हो गयी। जिसको लेकर किसान मनोज परेशान रहने लगा। बताया जा रहा है कि वह किसी से ज्यादा बात भी नहीं करता था। परिजनों के अनुसार बीते मंगलवार की शाम मनोज घर से खेतों पर जाने की बात कह कर निकल आया और पूरी रात घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसके दोस्तों से जानकारी की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह कुछ ग्रामीण जब खेतों की तरफ गए तो उन्होंने वहां मनोज का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। शव लटका होने की जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीणों की भीड़ और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
जिन्होंने शव देखते ही चीख पुकार शुरू कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।परिवार पर भरण पोषण का मंडराया संकट मृतक किसान मनोज के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया मनोज ने आठ बीघा का धान की फसल को रोपा था। जो फसल तैयार हो रही थी। उसी समय बारिश होने लगी और उसके खेतों की तरफ जल भराव हो गया जिससे उसकी सारी फसल पानी में सड़ कर नष्ट हो गई। जिसको लेकर मनोज परेशान रहता था जिसके चलते ही उसने आत्महत्या कर ली।मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है वह बच्चे भी अभी मासूम है। मृतक के आकस्मिक मौत हो जाने पर अब उसके परिवार के भरण पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है।
सायमुल हसन एडिटर इन चीफ
7300507250